फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में दीपिका व लंबी कूद में अंजलि रही प्रथम

भिवानी। शहीद गजेन्द्र सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय खरक में तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में दीपिका, लंबी कूद में अंजलि प्रथम रही। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपिका बेस्ट एथलीट रही। मुख्य अतिथि के तौर पर शहीद गजेंद्र सिंह की माता ओमवती देवी और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शहीद गजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी मोनिका देवी रही। इस शुभ अवसर पर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने एक राष्ट्रभक्ति गीत के साथ शहीद गजेंद्र सिंह की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। सायंकालीन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. जगबीर सिंह प्राचार्य एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी और विशिष्ट अतिथि मुख्य समाजसेवी जयराम परमार रहे। डॉ जगबीर सिंह ने महाविद्यालय की छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और छात्राओं को बढ़ चढ़कर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ---------------------------------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें