फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी सर्कल कार्यालय पर बिजली निजीकरण के खिलाफ फूटा गुस्सा

भिवानी। हरियाणा बिजली नियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों के लिए निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का आक्रोश चरम पर है। मंगलवार को दशहरे के दिन भिवानी सर्कल के हर कैटेगरी के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने सर्कल कार्यालय पर एकत्र होकर रोष प्रदर्शन किया तथा प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सर्कल स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रदर्शन की शुरूआत स्थानीय बीटीएम रोड स्थित सर्कल ऑफिस से शुरू हुआ तथा बीटीएम चौक तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों के भारी हुजूम होने के चलते करीब आधा घंटा तक रोड जाम जैसी स्थिति बनी रही। कर्मचारियों ने बीटीएम चौक पर ऊर्जा मंत्री, सीएम और एचईआरसी चेयरमैन का पुतला दहन किया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें