फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला सिटी: 47 लाख रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर वन विभाग का कार्यालय सील

अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम अंबाला ने सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कर का भुगतान न करने पर नगर निगम की टीम ने अंबाला सिटी स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर पर सीलिंग की कार्रवाई की है। नगर निगम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग पर लंबे समय से 47 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया चल रहा था। निगम द्वारा संबंधित विभाग को बकाया राशि जमा करवाने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन तय सीमा के भीतर कोई भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम की रिकवरी टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग कार्यालय के मुख्य गेट को सील कर दिया। वहीं वन विभाग को सील करने के बाद नगर निगम की टीम सिंचाई विभाग के कार्यालय भी पहुंची, मगर यहां अधिकारियों समय ले लिया। ऐसे में यहां कार्रवाई को रोक दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें