राजमार्गों पर अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों, शॉपिंग कॉम्पलेक्स संचालकों और सड़क किनारे खड़े होने वाले फड़ी संचालकों का सामान जब्त किया गया। इसके साथ ही जेनरेटर भी जब्त करने की तैयारी की गई। हालांकि संचालकों को जेनरेटर छत के ऊपर रखवाने की चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के सचिव राजेश कुमा साथ रहे। उन्होंने एक-एक दुकान पर जाकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी। इधर नगर परिषद की टीम को देखते ही दुकानदार सर्विस लेन पर फैले अपने सामान को समेटने में जुटे दिखाई दिए।