अटल कैंसर केयर सेंटर में 29 वर्षीय महिला हरजीत कौर की रसोली (फाइब्रॉइड्स) का ऑपरेशन हुआ। कैंसर एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीनाक्षी राणा ने महिला की बच्चेदानी से कुल 10 रसौलियां निकाली। यह सर्जरी पूरी तरह से निशुल्क की गई, जिससे मरीज और उसके परिवार कोआर्थिक राहत मिली है। ठरवा गांव निवासी हरजीत कौर ने कहा कि पेट में दर्द, भारीपन और मासिक धर्म संबंधी समस्याएं हो रही थीं। ओपीडी में जांच के बाद निशुल्क ऑपरेशन हुआ।