फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन

अंबाला। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के जनसेवा सफर के उपलक्ष्य में छावनी स्थित जीएमएन कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सर्वांगीण कल्याण को बढ़ावा देना तथा समाज में जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने पीएम मोदी के सेवा ही संगठन के दृष्टिकोण की सराहना की। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल के साथ अन्य विभागीय धिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें