अंबाला। वीरवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने लंबे समय बाद आधिकारिक रूप से दरबार लगाकर छावनी के निवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने एक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने और एक अन्य मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी करने पर अंबाला छावनी के हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी और तोपखाना पुलिस चौकी प्रभारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं बल्कि फोन पर ही अधिकारियों को काम न करने पर नसीहत भी दे डाली।