श्री श्री रामलीला कमेटी बर्डघाट के तत्वावधान में गुरुवार को रामलीला मंचन के दूसरे दिन श्री कृष्ण आदर्श अवध मिथिला संयुक्त लीला मंडल ने पृथ्वी पुकार, राम जन्म और तारका वध की लीला का मंचन किया। राम जन्म की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला की शुरुआत रावण के अत्याचार से परेशान पृथ्वी के गौ रूप धारण कर देवराज इंद्र के पास पहुंचने से हुई। वहां पता चला कि इंद्र समेत 33 करोड़ देवी-देवता रावण के बंदीगृह में हैं। पृथ्वी और देवी-देवताओं ने ब्रह्मा व भगवान शिव से अपनी पीड़ा बताई।