मारवाड़ी सेवा समिति, गोरखपुर के तत्त्वावधान में विगत कई वर्षों से अनवरत मनाए जा रहे श्री श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5180 वीं जयंती महोत्सव का आयोजन स्थानीय गोकुल अतिथि भवन, सिविल लाइंस, गोरखपुर के सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री प्रमोद टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि डा० रुचिका अग्रवाल , विभागाध्यक्ष ई० एन० टी० एम्स गोरखपुर उपस्थित रहीं | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि, माता श्री महालक्ष्मी, माता सरस्वती एवं महाराजा श्री अग्रसेन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन से प्रारंभ हुआ | मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों द्वारा गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया | अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सराफ द्वारा किया गया | सचिव श्री अशोक कुमार बंका ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया | कार्यक्रम संयोजक श्री संजय सुरेका ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला | महोत्सव समारोह में समाज के लगभग 60 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का , वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके 15 दम्पत्तियों का, विशेष योग्यता वाले 3 बंधुओं का एवं समाज को प्रेरित करने वाले 3 बंधुओं का सम्मान किया गया | समारोह में चिड़ावा, राजस्थान से पधारी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ सुश्री वंशिका शर्मा ने बच्चों को गणित के भय से मुक्त होने का उपाय बताया | श्रीमती संगीता सिंघानिया अध्यक्ष मारवाड़ी महिला सेवा समिति ने इस सत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं आगामी कार्यक्रम योजना भी बताया | विशिष्ट अतिथि डा० रुचिका अग्रवाल ने अपने उदबोधन में समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया | मुख्य अतिथि श्री प्रमोद टेकड़ीवाल ने आयोजन समिति के अद्भुत प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपना समर्थन दिया | इस अवसर पर आयोजन समिति ने अतिथिगण, पूर्व अध्यक्ष, संरक्षकों एवं संस्थापक सदस्यों का अभिनंदन और सम्मान किया गया | अध्यक्ष श्री बिमल कुमार रूँगटा जी ने सभी आगंतुक, अतिथिगणों, समाज के पधारे अन्य समितियों के पदाधिकारियों प्रायोजकों, मीडिया से पधारे पत्रकार बंधुओं एवं समाज के गणमान्य बंधुओं को उनके अतुलनीय सहयोग एवं उपस्थिति हेतु कृतज्ञता व्यक्त की | सायं 7 बजे से महोत्सव में सूरत से पधारी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य कलाकार श्रीमती रितु गुप्ता जी के साथ उपस्थित सभी महिलाओं व पुरुषों ने डांडिया एवं गरबा कर भरपूर मनोरंजन किया | इस पूरे कार्यक्रम का संचालन डा0 शालिनी जोशी द्वारा बड़ी कुशलता के साथ किया गया | इस क्रम में इस कार्यक्रम में ज्योति गोयल, राज कुमार गोयल, शिव कुमार छापड़िया, गौरी शंकर सरावगी, आशीष रूँगटा, गोविंद अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रमोद टिबड़ेवाल, पुलकित जिंदल, अमित तुलस्यान, राम नारायण शर्मा, महेंद्र तुलस्यान, हीरालाल तुलस्यान, ओमप्रकाश जालान, महावीर शरण गनेडीवाल, कीर्ति रमन दास, मनमोहन टेकड़ीवाल, श्रीमती रेनू गोयल, मिताली जालान, नीलम अग्रवाल, पूजा जोशी, संजु जालान, रश्मि बंका, संतोष बंका, आदि उपस्थित रहे |