गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने शिक्षकों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षकों के मानदेय, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) और अन्य मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। विनय शंकर तिवारी ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर ओपीएस बहाल की जाएगी और मानदेय शिक्षकों को उनकी योग्यता के अनुसार सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।