पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को सहारनपुर और आजमगढ़ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार खेला जाएगा।