एमएमएमयूटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले विशिष्ट पुरातन छात्रों के नाम और योगदान प्रदर्शित करने के लिए ‘वॉल ऑफ फेम’ बनाई जाएगी। रविवार को दो दिवसीय एलुमनाई मीट के समापन पर कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने विश्वविद्यालय के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए पुरातन छात्रों से क्राउडफंडिंग, सीएसआर फंडिंग और औद्योगिक संपर्कों के माध्यम से सहयोग जुटाने की अपील की।