छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। प्लेटफॉर्म नंबर सात पर गोरखधाम एक्सप्रेस के पहुंचते ही यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई। ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति देखने को मिली।