सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदत्तपुर में पेट्रोल पंप के समीप स्थित खाद-बीज की दुकान में बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण कैश सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।