शनिवार को हुई 150 एमएम मूसलाधार बारिश का असर रविवार को भी दिखा। 12 घंटे बाद भी सांसद रवि किशन के तारामंडल स्थित आवास के बाहर बरसात का पानी लगा हुआ है। बंगले के सामने सड़क पर घुटनों तक जलभराव है, जिससे आवागमन बाधित है। नगर निगम के पंपिंग स्टेशन चलने के बावजूद तारामंडल, सांसद आवास के आसपास का इलाका अब भी पानी-पानी है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी न होने पर नाराजगी जताई।