कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने बेतियाहाता में जलभराव के कारण मकान में पानी भरने से हुए नुकसान को लेकर संध्या यादव से मुलाकात की। उन्होंने संध्या से जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी ली और हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। अजय राय ने कहा कि प्रभावित लोगों के हक की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी जलभराव की समस्या को लेकर बातचीत की।