फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उल्लास के साथ मनाया

शाहदरा स्थित वेस्ट रोहताश नगर के शाहीन मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा पिछले 65 साल से प्रकाश पर्व का आयोजन करता आ रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके संदेशों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगत ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा समिति संरक्षक जसबीर सिंह बेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को याद किया गया। उन्होंने बताया कि 65 सालों से चली आ रही यह परंपरा गुरुद्वारे की धार्मिक और सामाजिक विरासत को भी दर्शाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें