दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) का मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) शुक्रवार को शिक्षण और शोध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित करेगा। इसमें शिक्षकों और शोधकर्ताओं को एआई के विभिन्न टूल्स, तकनीकों और उनके व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य उच्च शिक्षा में एआई की भूमिका समझाने के साथ पढ़ाई और शोध की गुणवत्ता बेहतर बनाने में इसकी उपयोगिता से परिचित कराना है।