दीपावली पर रातभर हुई आतिशबाजी का असर सोमवार सुबह राजधानी की आबोहवा में साफ दिखाई दिया। मध्य दिल्ली के पटेल नगर से पंजाबी बाग टर्मिनल तक धुंध की चादर छाई नजर आई। त्योहार की रौनक के अगले दिन आसमान में पसरी धुंध ने प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया।