दिल्ली के 16 हजार से अधिक घरों , दुकानों, स्कूलों, संस्थानों और हाउसिंग सोसायटियों की छतों पर 53.87 मेगावाट पीक की क्षमता वाले कनेक्टेड लोड के रूफटॉप सोलर कनेक्शन लगा दिए गए हैं। दिल्ली की छतों को लगातार स्वच्छ ऊर्जा के इंजन के रूप में बदला जा रहा है।