साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना नूंह पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, फर्जी सिम और ठगी से जुड़े अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।