फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में दूसरे के नाम पर लिया 68 हजार का लोन, आरोपी गिरफ्तार

नूंह से साइबर थाना पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेकर रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह की मदीना कॉलोनी निवासी नसीम अहमद पुत्र अली मौहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी के बैंक खाते में 933 ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घासेड़ा निवासी नसीम असद ने शिकायत दी थी कि 15 सितंबर 2026 को उसे एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज से मैसेज मिला, जिसमें उसके नाम पर चल रहे लोन खाते में 1,65,944 रुपये बकाया बताए गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने कोई लोन नहीं लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें