सेवा पर्व के तहत राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा शनिवार को पिनगवां गांव पहुंचे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा पर्व 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाकर गांव-गांव तक सेवा का संदेश पहुंचाने की जरूरत है।