नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआईए तावडू की टीम ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार नूंह जिले में पिछले करीब 21 वर्षों में इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद किए जाने का यह पहला मामला है।