नूंह। बैंसी गांव में सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक आकिल खान की पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर सदर नूंह थाना पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 9 लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है।