नूंह के बिछोर गांव में मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल, लोहे की रॉड और 70 मोबाइल कवर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर पहले से करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।