फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गलत दिशा में कार चला रही महिला ने सिपाही को मारी टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गलत दिशा में आ रही एक कार ने यातायात सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। कार महिला चला रही थी। टक्कर लगाने के बाद सिपाही कार के बोनट पर जा गिरे। हादसे में सिपाही के मुंह पर चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि कार का चालान किया गया है। अन्य कार्रवाई भी की जा रही हैं।

यातायात सिपाही मोहित राठी की ड्यूटी नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में लगी है। बुधवार शाम वो यातायात पुलिस की बाइक पर सवार होकर शारदा गोल चक्कर से नासा पार्किंग की तरफ जा रहे थे। तभी गलत दिशा में आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर काफी जोरदार थी। कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। सिपाही कार के बोनट पर जा गिरे। कार का अगला शीशा भी टूटा गया।

पुलिस का कहना है कि सिपाही ने हादसे के समय हेलमेट पहना हुआ था। सिपाही के होंठ फट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार का चालान किया है। साथ ही घायल सिपाही को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआई अमर सिंह का कहना है कि कार चालक महिला के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें