नोएडा सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का शुभारंभ हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुख्य अतिथि रहे। पहले मुकाबले में एम्पेरिया मराठा ने पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स को 2-1 से हराया, जबकि जतिन पाडवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में तमिल टाइटंस ने हरियाणा हरिकेंस को 2-1 से मात दी, जिसमें तनिष चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सोनू सूद ने कहा कि लीग से युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा और वॉलीबॉल को बढ़ावा मिलेगा।