नोएडा सेक्टर-14ए के सामने स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में 10 अक्तूबर को शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 10:30 बजे पितृदोष निवारण और शनि शांति महायज्ञ होगा, जिसमें श्रद्धालु पितरों के नाम से आहुति दे सकेंगे। सुबह 11 बजे भंडारा, शाम चार बजे सुंदरकांड पाठ और शाम 7:30 बजे से भजन संध्या व धार्मिक झांकियां होंगी। शाम सात बजे संध्याकालीन आरती होगी।