नोएडा सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन में मेंटेनेंस शुल्क, एसएएम और अन्य समस्याओं को लेकर निवासियों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार की छुट्टी होने के कारण प्रदर्शन में बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए। इस दौरान निवासियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और ‘सुरक्षा तेरी नहीं चलेगी’ के नारे लगाए।