ग्रेटर नोएडा में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली महिला वर्ग की राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 में शामिल होने लिए बुधवार को लगभग सभी टीमें ग्रेनो में पहुंच चुकी हैं। टीमें बृहस्पतिवार से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों की ओर से मानकों के आधार पर लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।