फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 200 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

नोएडा में शहर में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। मेगमीट इलेक्ट्रिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मेडिवेज हेल्थ फाउंडेशन के साथ मिलकर नोएडा के सेक्टर-76 की झुग्गी बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर क्लियर मेडी हेल्थकेयर के सहयोग से लगाया गया। शिविर के दौरान 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया। आयोजकों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उन्हें सही उपचार के लिए मार्गदर्शन देना था। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट ने लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही दांतों और आंखों की जांच, पोषण व डाइट से जुड़ी काउंसलिंग और प्रिवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच के अलावा शिविर में नर्सिंग सपोर्ट, पेशेंट नेविगेशन, रेफरल सपोर्ट और फॉलो-अप गाइडेंस जैसी जरूरी सेवाएं भी प्रदान की गईं, ताकि जरूरतमंद लोगों को आगे बेहतर इलाज के लिए सही स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें