फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में शिक्षा से वंचितों को जोड़ेगा मित्र, परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा नेत्र

नोएडा में विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और शिक्षा से वंचित लोगों को एनआईओएस से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लिया जाएगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में अधिकारियों की लोकेशन, फोटो और वीडियो साक्ष्य भी ऑनलाइन दर्ज होंगे। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने सोमवार को अपने 37वें स्थापना दिवस पर दो नए डिजिटल ऐप एनआईओएस मित्र और एनआईओएस नेत्र लॉन्च किए। इसके साथ ही रोजगार और कौशल विकास से जुड़े छह नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए। इस मौके पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार ने डिजिटल साक्षरता, शिक्षा से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनआईओएस विभिन्न सामाजिक वर्गों और कार्यक्षेत्रों से जुड़े ऐसे लोगों तक शिक्षा पहुंचा रहा है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से नहीं जुड़ पाए। यह संस्था उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें