फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण छोड़ कारोबार शुरू किया, अब महिलाओं को दे रहीं रोजगार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 एक्सपो सेंटर में चल रहे ट्रेड शो में लगी टेक्सटाइल प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही है। संचालक इंदु सिंह पिछले तीन वर्षों से इस कारोबार से जुड़ी हैं। इंदु सिंह पहले अध्यापिका थीं, लेकिन बच्चे की देखभाल के कारण उन्हें शिक्षण कार्य छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाया। आज उनके साथ तीन महिलाएं स्टाफ के रूप में काम कर रही हैं। इंदु सिंह का कहना है कि कारोबार के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनका उद्देश्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें