जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।