कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरी सोसाइटी जगमगा उठी, शंख ध्वनि और आरती से वातावरण भक्तिमय हो गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सेंट्रल पार्क स्थित कुंड में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के पवित्र जल की विशेष व्यवस्था की गई थी। कुंड में चारों धाम - रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी, बद्रीनाथ और द्वारिका धाम* सहित गंगासागर, महाकुंभ, केदारनाथ, देवप्रयाग, हर की पैड़ी, त्रिवेणी संगम, काशी, नर्मदा और स्वर्ण मंदिर के जल को मिलाया गया।