फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली 2026: छोटी दिवाली और शनि का संयोग, उमड़े श्रद्धालु; जानें क्या बोले मंदिर समिति की ओर से मानसिंह

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। छोटी दीपावली और शनिवार का संयोग होने के चलते सेक्टर-14 स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।

बड़ी संख्या में लोग शनि देव के दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की और भगवान को तेल अर्पित किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

मान्यता है कि शनिवार को शनि देव की पूजा और तेल चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। छोटी दीपावली के अवसर पर भी लोगों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मंदिर समिति की ओर से मानसिंह ने बताया मंदिर की धार्मिक मान्यताएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें