किसी ने जिंदगीभर की पूंजी लगाई, तो किसी ने बैंक से कर्ज लेकर सपनों का घर खरीदा। आंखों में अपनी छत का सपना था, लेकिन सालों तक घर की चाबी के बजाय इंतजार और मायूसी ही मिली। अब ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली की आदर्श आवास योजना के 51 परिवारों के लिए उम्मीद जगी है। करीब 14 साल बाद घर खरीदारों को पजेशन संबंधी दस्तावेज सौंपे गए हैं। इससे वर्षों से अपने घर में बसने का इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिली है।