फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के गणपति पंडालों में महिलाओं ने मचाई धूम, डांडिया और कुमकुम पूजा से बांधा समां

गुरुग्राम के गणपति पंडालों में अध्यात्म,भक्ति, संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार की सुबह के पंडालों के अधिसंख्य कार्यक्रम महिलाओं के नाम रहे। सेक्टर 9 ए गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव के पंडाल में महिला सम्मेलन शीर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने नृत्य संगीत, गीत और नाटक के रंग बिखेरे। इस मौके पर पंडाल में आई सभी महिलाओं डांडिया नृत्य किया। शुक्रवार की सुबह तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पंडाल में महिलाओं की कुमकुम पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 150 महिलाओं ने एक साथ मंत्रोच्चार के बीच गणपति के साथ मां लक्ष्मी, गपेश और सरस्वती की कुमकुम पूजा का अनुष्ठान किया। इसके बाद उन्होंने गणपति के भजन किए। सार्वजनिक गणेशोत्सव के पंडाल में अन्य कवियों बीच कवयित्री भुवन मोहिनी ने दिलचस्प अंदाज में दर्शकों को खूब हंसाया। इस पूजा पंडाल में खास मराठी व्यंजनों के स्टॉल और साड़ियों आदि के स्टॉल भी लगाए गए हैं। सेक्टर 102 जॉय विले सोसाइटी के पूजा पंडाल में श्री सूक्त का पाठ किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें