गुरुग्राम में शनिवार को हुई बारिश का असर पार्कों में भी देखने को मिला। रविवार के दिन शहर के पार्कों में भीड़ अधिक रहती है। ज्यादातर पार्क में पानी लगा हुआ है। जिससे लोग आकर वापस चले गए। नगर निगम की ओर से पार्क में पानी के वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर सवाल है। अगर यह सिस्टम सभी जगह लगा दिया जाय तो जल स्तर भी बढ़ेगा और जल भराव से भी निजात मिलेगी। आलम यह है कि हल्की बारिश के बाद पार्कों में पानी लग जाता है।