मेदांता रोड स्थित अंडरपास में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नई ड्रेनेज व्यवस्था तैयार की है। इसके तहत मेदांता रोड के पानी को ताऊ देवीलाल स्टेडियम परिसर में बने ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा। स्टेडियम के ड्रेन के माध्यम से बारिश का पानी आगे सोहना रोड के ड्रेन में निकाला जाएगा।