कैथल में आयोजित पांचवीं हरियाणा राज्य रोल बॉल चैंपियनशिप 2026-27 में अर्बन गुरुग्राम की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक और बालिका, दोनों वर्गों में जिले की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। बालक वर्ग में 16 जिलों और बालिका वर्ग में नौ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार खेल, बेहतर तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।