गुरुग्राम में थार गाड़ी का आतंक बढ़ रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार में लापरवाही से थार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। चालक नियम और कानून को लेकर इतना बेखौफ था कि वह मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद वह रुका नहीं और गाड़ी की रफ्तार तेज कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने ने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में थार रॉक्स तेज रफ्तार में गुरुग्राम से पटौदी जाने वाले रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर आई थी।