गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को चार दिन तक अभ्यास से वंचित रहना पड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हेलीकॉप्टर को स्टेडियम परिसर में खड़ा किए जाने के कारण खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बंद रखा गया। इससे रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की तैयारियां प्रभावित हुई। खासकर एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।