फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बेसहारा मवेशी समस्या, ठेका बदला पर लाखों जुर्माना

गुरुग्राम में बेसहारा मवेशी समस्या, ठेका बदला पर लाखों जुर्माना - सड़कों पर खुले में घूम रहे है पशु गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर बेसहारा मवेशियों की समस्या लगातार बनी हुई है। नगर निगम ने दस महीने में दूसरी बार पशु पकड़ने का ठेका बदला है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। नई एजेंसी एसआर एंटरप्राइजेज पर लापरवाही के लिए 3.22 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। नई एजेंसी एसआर एंटरप्राइजेज ने पांच सितंबर से काम शुरू किया। इसने 30 दिन में केवल 115 पशु पकड़े हैं। निगम ने चार वाहनों की व्यवस्था तय की थी, लेकिन एजेंसी सिर्फ एक वाहन से काम चला रही है। पहले यह जिम्मेदारी पेस्टेक सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के पास थी। इस एजेंसी ने एक दिसंबर 2025 से दो सितंबर 2026 तक काम किया था। निगम ने तीन सितंबर को एसआर एंटरप्राइजेज को कार्य आदेश जारी किया। अनुबंध के अनुसार, यह ठेका चार सितंबर 2026 से तीन सितंबर 2027 तक के लिए है। इस एक साल के काम की कुल राशि 1.71 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निगम ने एजेंसी को 48 घंटे में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें