गुरुग्राम में अगले वर्ष सैंटियागो में होने वाले स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स के लिए खिलाड़ियों की तैयारियों को धार देने का काम जिले में चल रहे राष्ट्रीय गोल्फ प्रशिक्षण शिविर में किया जा रहा है। डीएलएफ गोल्फ कोर्स में 10 अक्तूबर तक चल रहे शिविर में छह राज्यों के 20 स्पेशल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों को गोल्फ की तकनीक सुधारने के साथ प्रतियोगिता के दौरान परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेने और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने का अभ्यास कराया जा रहा है।