फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में शिवसेना ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

गुरुग्राम में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में शिवसेना गुरुग्राम की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों शिवसैनिकों ने भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान सुमित मलिक को राज्य प्रमुख और ललित क्रांतिकारी को जिला अध्यक्ष गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। सुमित मलिक को राज्य प्रमुख और ललित क्रांतिकारी को जिला अध्यक्ष गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्य संगठन मंत्री संजय ठकराल, सुरेंद्र जांगू सहित शिवसेना के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिवसैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें