फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन अक्तूबर में होगा चालू, न्यू गुरुग्राम में बढ़ेगी पानी की सप्लाई

न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों में पानी की आपूर्ति बढ़ाने की तैयारी है। सेक्टर-72 में तैयार किया जा रहा नया वाटर सप्लाई बूस्टिंग स्टेशन अक्टूबर में चालू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद सेक्टर-58 से 80 तक करीब 40 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा। इससे इन सेक्टरों में कुल करीब 95 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। नए बूस्टिंग स्टेशन के शुरू होने से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन पर भी दबाव कम होगा। इसके बाद सेक्टर-51 स्टेशन की क्षमता का इस्तेमाल सेक्टर-47 से 57 समेत आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पानी पहुंचाने के लिए किया जा सकेगा। यह जानकारी मंगलवार को लघु सचिवालय में हरियाणा सरकार के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई 13वीं जिला समन्वय समिति की बैठक में दी गई। बैठक में सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन समेत शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें