गुरुग्राम शहर की कई सड़कों पर गड्ढे और अधूरे निर्माण लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। पटौदी चौक से कादीपुर की ओर जाने वाली पटौदी रोड भी कई जगह जर्जर है। पटौदी चौक पर सड़क की खुदाई के बाद एक हिस्से का निर्माण नहीं होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। चौक से करीब 100 मीटर आगे भी सड़क की हालत खराब है। कादीपुर गांव के पास कई जगह सड़क टूटी हुई है। वहीं, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क पर धूल उड़ने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सेक्टर-31 में भी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत होती है। शहर की विभिन्न सड़कों पर गड्ढों और अधूरे निर्माण के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।