फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: तीन माह बाद उपायुक्त आवास के सामने सड़क बनाने का काम शुरू

गुरुग्राम में सिविल लाइंस स्थित उपायुक्त आवास के सामने करीब तीन माह से खुदी सड़क पर अब निर्माण कार्य तेज हो गया है। लंबे समय से सड़क की खुदाई के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क से उड़ती धूल के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों की मुश्किलें बढ़ रही थीं। वहीं, निर्माण कार्य के दौरान नाले में हाइड्रा धंसने की घटना के बाद काम में तेजी आई है और अब सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की ओर से यहां सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। काम लंबा खिंचने के कारण सड़क की हालत खराब हो गई थी। वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब निर्माण कार्य तेज होने से जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें